Navratri Chaitra 2019 Date: Ram Navami 2019 कब है: Durga Puja Vrat
Chaitra Navratri 2019 Date: Ram Navami 2019 कब है: Durga Mata Puja Vrat: True News India Blog.
![]() |
| Navratri Chaitra 2019 Image, Photo, Picture. |
नई दिल्ली: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार चैत्र और शारदीय नवरात्र (Chaitra Navratri) को ही महत्वपूर्ण माना माना जाता है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) को वासंतिक नवरात्र के नाम से भी जाना जाता है। साल 2019 में चैत्र माह यानी अप्रैल में पहली नवरात्र (Navaratri) पड़ेगी।
Navratri Chaitra 2019 Date. Ram Navami 2019 कब है.
अप्रैल माह की 6 तारीख से शुरू होने वाली चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2019) 13 अप्रैल को समाप्त होंगे। तथा 14 April को Ram Navami मनाई जाएगी। आप को बता दें की 1 वर्ष में चार बार नवरात्र (Navratri) आते हैं। जिसमें से 2 गुप्त नवरात्र होते है। और एक शारदीय यानी चैत्र नवरात्रि होते है। शारदिय नवरात्रि के बाद सितंबर से अक्टूबर के दौरान ही नवरात्रि आते हैं।
नवरात्र के साथ-साथ हिंदू नववर्ष भी प्रारम्भ हो जाएगा। नवरात्र (Navratri) देश के प्रमुख प्रदेशों में मनाए जाते है, जिसमे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आदि प्रदेशों में नवरात्र मनाए जाते है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार चैत्र और शारदीय नवरात्र को ही महत्वपूर्ण माना गया है।
यह भी पढ़े: Chaitra Navratri: Essay & Quotes in Hindi, Vrat Pooja Vidhi Mantra.
नवरात्रि में हर साल मां दुग्रा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। जिसमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा इस दिन होती है।: Navratri Chaitra 2019 Durga Puja Vrat.
● 6 अप्रैल शनिवार: मां शैलपुत्री पूजा, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
● 7 अप्रैल रविवार: मां चंद्रघंटा की पूजा
● 8 अप्रैल सोमवार: मां कुष्मांडा की पूजा
● 9 अप्रैल मंगलवार: मां स्कंदमाता की पूजा
● 10 अप्रैल बुधवार: पंचमी तिथि सरस्वती की पूजा
● 11 अप्रैल गुरुवार: मां कात्यायनी की पूजा
● 12 अप्रैल शुक्रवार: मां कालरात्रि की पूजा
● 13 अप्रैल शनिवार: मां महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, की पूजा। इस दिन ही महानवमी मनायी जाती है।
Credit - Gharelu Khabar
नवरात्रि (Navratri) 2019 के 9 दिन पहनें इन रंगों के कपड़े।
नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। नौ दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रसन्न करने के लिए आप उनकी रंग के पसन्द के कपड़े भी पहने जाते है। देवी दुर्गा के हर दिन का अपना अलग महत्व है। देवी दुर्गा का हर स्वरूप अपनी अलग-अलग शक्तियों के लिए जानी जाती हैं। पूरे नौ दिन मां के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित हैं।
नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन आप पीले रंग के कपड़े पहन सकते है। दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन आप हरे रंग के कपड़े पहनकर देवी को प्रसन्न कर सकते है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन आप भूरा रंग के कपड़े पहन सकते है।
चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है, इन्हें प्रसन्न करने के लिए आप नांरगी रंग का कपड़े पहनें। पांचवें दिन मां स्कंद देवी की पूजा होती है, इस दिन आप सफ़ेद रंग के कपड़े पहन सकते है। छठे दिन मां कत्यायनी की पूजा करि जाती है। इस दिन पूजा-पाठ के साथ लाल रंग के कपड़े पहन सकते है।
नवरात्र के सांतवे दिन कालरात्रि मां की पूजा होती है। इस दिन आप नीला रंग के कपड़ें पहन सकते है। आठवे दिन महागौरी की पूजा होती है। इस दिन आप गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकते है। नवरात्र के नवें दिन सिद्धिरात्रि की पूजा होती है। इस दिन आप बैंगनी रंग के कपड़े पहन सकते है।
यह भी पढ़े : चैत्र नवरात्रि 2019

Post a Comment